{"_id":"6912306a94f49a026f0067d8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-129474-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू न होने पर पीएचसी पौनी के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू न होने पर पीएचसी पौनी के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
पीएचसी के बाहर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व अन्य।
- फोटो : poni news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर को तीन महीने पहले मिली अल्ट्रासाउंड मशीन के शुरू नहीं होने पर कांग्रेस नेता की अगुवाई में लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। तहसीलदार के दो दिन में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया।
बता दें, लोगों ने तहसीलदार को पांच दिन पहले ज्ञापन पत्र सौंपा था। दो दिनों के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा लोगों को देने की अपील की थी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू नहीं होने पर सोमवार सुबह धरना प्रदर्शन शुरू किया गया।
एक घंटे तक चले शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के बाद बीएमओ डॉक्टर अशरफ कूचे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन खत्म हो गया। कांग्रेस नेता करनदीप सिंह ने बताया कि पीएचसी को अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा दी गई है। करीब तीन महीने बीत गए लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिला। इस अवसर पर संजय सग्याल, जमील आर्यन, मानिक केसर, अर्जुन केसर, अमरजीत सिंह, रोहित शर्मा, मोहित चंदन, साहिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।