{"_id":"68af4f37f1596065270d0636","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126790-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, कई वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, कई वाहन फंसे
विज्ञापन
उधमपुर। बीते दिन हुई भारी बारिश के चलते बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए दूसरे दिन भी बंद रहा। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पस्सियां गिरने से और कई जगहों पर सड़क धंस जाने के चलते हाईवे बंद हो गया है। इसके चलते श्रीनगर, रामबन, बनिहाल, डोडा, भद्रवाह सहित अन्य इलाकों की ओर जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से उधमपुर में ही रोक दिया गया। इसके चलते 50 से अधिक ट्रक व 25 के करीब यात्री वाहनों को जखैनी से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सुबह से ही डीएसपी ट्रैफिक व डीटीआई जखैनी चौक पर नाका लगाकर यात्रियों को हाईवे बंद होने के बारे में जानकारी देते रहे। इसके चलते कई यात्री अपने वाहन चालक को वापस जम्मू जाने के लिए कहते नजर आए तो कई यात्री जखैनी चौक पर खड़े होकर हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद दोपहर तक हाईवे नहीं खुलने पर वापस जम्मू रवाना हो गए।
हालांकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी व प्रशासन की ओर से हाईवे को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर सड़क मार्ग पर आए मलबे को हटाने के लिए कई जगहों पर जेसीबी मशीन लगाई गई है ताकि हाईवे को जल्द से जल्द खोला जा सके।
विज्ञापन
इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी जतिंदर सिंह का कहना है कि हाईवे को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोका गया है। उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों को वापस जम्मू भेज दिया गया है, जबकि ट्रकों को रोका गया है। उन्होंने कहा कि अभी हाईवे खुलने में समय लग सकता है।