{"_id":"689b8918596179929700f881","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-126269-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: घोरड़ी बस स्टैंड पर शौचालय बनने से लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: घोरड़ी बस स्टैंड पर शौचालय बनने से लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
उधमपुर। घोरड़ी बस स्टैंड पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से तीन लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके यात्री व वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बस स्टैंड पर शौचालय न होने से आने-जाने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय दुकानदार व वाहन चालक काफी परेशान हो रहे थे। इसके चलते कई बार प्रशासन व विभाग के अधिकारियों से स्टैंड पर शौचालय बनाने की मांग करते आ रहे थे। मौजूदा समय में विभाग की ओर से बस स्टैंड पर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
पूर्व सरपंच भारत भूषण ने बताया कि पिछले कई सालों से बस स्टैंड पर शौचालय न होने से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से स्टैंड पर शौचालय बनाने के लिए जगह न मिल पाने के कारण उन्होंने अपनी जगह शौचालय बनाने के लिए दी है। शौचालय का निर्माण पूरा होने में अभी एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर शौचालय की व्यवस्था न होने से जहां एक तरफ वाहन चालक परेशान थे तो स्थानीय दुकानदारों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि स्टैंड पर शौचालय बनाने के लिए विभाग के आला अधिकारियों से काफी समय से मांग कर रहे थे। इसके बाद अब विभाग की ओर से स्टैंड पर शौचालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है। बस स्टैंड पर शौचालय बनने से लोगों समस्या से निजात मिलेगी।