फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सेना ने आतंकियों की कायराना हरकत का माकूल जवाब दिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ऑपरेशन सिंदूर को पूर्व सैनिकों ने भी सराहा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को करार जवाब देने के साथ ही आतंकियों के कई ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। सेना ने आतंकियों की कायराना हरकत का माकूल जवाब दिया है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उधमपुर के अध्यक्ष कर्नल बलवंत सिंह ने कहा, उधमपुर एक अत्यंत संवेदनशील इलाका है हालांकि यहां हमारे सशस्त्र बलों एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित की गई है लेकिन फिर भी यहां के सभी नागरिकों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद रामनगर के अध्यक्ष कैप्टन कौशल कुमार शर्मा, सेना मेडल ने बताया कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं का शौर्य सर्वविदित है। एक बार फिर हमने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके सिद्ध कर दिया है। उधमपुर के सभी नागरिक हर्षोल्लास के साथ-साथ आने वाले समय में सतर्क रहकर दुश्मन की हर नापाक हरकत पर पैनी नजर रखें और उसे विफल करने मे सक्षम बनें।
विज्ञापन




अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तहसील प्रधान कैप्टन बहादुर सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के नौ ट्रेनिंग कैंप उड़ा के लिया। सभी देश वासियों को इसकी बधाई। उधमपुर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाका है। सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हमेशा सशस्त्र बलों के साथ सहयोग करें ताकि दुश्मन अपने नापाक इरादों में कभी सफल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उधमपुर के उपाध्यक्ष सूबेदार सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से हम ने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दे दिया है कि अभी वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो उसे इसकी महंगी कीमत चुकानी होगी। सभी देश वासियों को बधाई और सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को सलाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed