फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दोमेल चौक पर नालों पर स्लैब न होने से दुकानदार व लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के अति व्यस्त दोमेल चौक पर ग्रिफ विभाग की तरफ से सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण किया गया है, ताकि बारिश में पानी सड़कों में न बहकर नालों में बहे। हैरानी यह है कि नालों पर कई जगहों पर स्लैब टूटने के कारण नाले कचरे से भर जाने के साथ ही आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सड़क के दोनों और विभिन्न प्रकार की दुकानें होने के चलते लोगों की आवाजाही भी काफी अधिक है। जिसके चलते नालों पर स्लैब न होने से आए दिन हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि ग्रेफ विभाग की ओर से कुछ माह पहले चौक पर बने नालों की क्षतिग्रस्त हुई स्लैबों को निकाल कर कुछ नई स्लैब डाली गई थीं, लेकिन तीन माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद आज तक निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

स्लैब न होने से कचरे से भर गया नाला



जिस तरह से नालों पर स्लैब न होने के चलते जहां आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर दोनों ओर नाला कचरे से भर कर ब्लॉक हो गया है। नालों में जमा हुए कचरे से बदबू के साथ साथ मक्खी मच्छर भी अधिक होने से स्थानीय लोगों के अलावा दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी अशोक कुमार का कहना है कि ग्रेफ विभाग ने उन्हें तीन महीने पहले आश्वासन दिया था कि जहां पर नाले पर स्लैब नहीं डाली गई है वहां पर एक महीने के अंदर डाल दी जाएगी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है।



स्थानीय दुकानदार रमेश कुमार का कहना है कि चौक पर ही मिस्त्री मार्केट है जिसके चलते कई लोग अपने वाहन की मरम्मत करवाने के लिए आते हैं। लेकिन कई बार रात के समय नाले पर स्लैब न होने से कई लोग गिर कर घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर शहर के बीचों बीच पड़ते इस क्षेत्र में ग्रेफ विभाग की ओर से कार्य को पूरा नहीं किया जा सका तो शहर के बाहर विभाग किस तरह का कार्य करता होगा।



स्थानीय निवासी मनोज खजूरिया का कहना है कि सड़क के दोनों ओर नाले में कचरा भर गया है, लेकिन सफाई कर्मचारी भी नाले की साफ सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। जिसके चलते क्षेत्र में मक्खी, मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय दुकानदार सुनील कुमार का कहना है कि हम ग्रेफ विभाग से यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द नाले पर स्लैब डालने के निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके और हादसा होने से बच सके।


इस संदर्भ में ग्रिफ विभाग के अधिकारी का कहना है कि सड़क चौड़ा करने के निर्माण कार्य के चलते नाले पर स्लैब नहीं डाली जा सकी है। जैसे ही सड़क को चौड़ा करने का निर्माण कार्य पूरा होगा उसके बाद नाले पर स्लैब डाल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed