फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर नाले में पलटा, 11 पर्यटक घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
नाले में पलटा टेंपो ट्रैवलर। - फोटो : ramban news
रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चंदरकोट के दलवास इलाके में मंगलवार दोपहर 11 बजे एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर नाले में जा पलटा। हादसे में 11 पर्यटक घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक टेंपो ट्रैवलर जम्मू से कश्मीर जा रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक घायलों की पहचान कृष्ण गुप्ता (21) पुत्र नरेश कुमार गुप्ता, साक्षी गुप्ता (25) पत्नी अतुल गुप्ता, विनोद कुमार (53) प्रेम नारायण गुप्ता, सृष्टि गुप्ता (23) पुत्री विनोद कुमार, वैष्णवी गुप्ता (23) पुत्री नरेश गुप्ता, अतुल (35) पुत्र कितम प्रकाश, शारदा (18) पुत्री नरेश, नरेश गुप्ता (44) पुत्र सुरिंदर कुमार गुप्ता, आरती गुप्ता (46) पत्नी विनोद गुप्ता, रोशनी गुप्ता (54) पत्नी नरेश कुमार गुप्ता और शिवाली (2) पुत्री अतुल गुप्ता, सभी तहसील और जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस बीच घायल नरेश गुप्ता ने बताया कि वे श्री माता वैष्णो देवी मंदिर कटड़ा में दर्शन करने के बाद कश्मीर जा रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों का कहना है कि पांच घायलों को चोटें पहुंची हैं, जबकि बाकी सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने चंद्रकोट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed