फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की विदाई, नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने किया विसर्जन

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। कस्बे में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के मौके पर श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य शोभायात्रा निकाली। महिलाओं, बच्चों और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान पूरा कस्बा गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अनिल कुमार की अध्यक्षता में शोभायात्रा शुरू हुई। फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सुसज्जित गणेश प्रतिमा को वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु अपने साथ लेकर निकले। ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते और गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुख्य बाजार, चीगली चोरी और डाक बंगला से होते हुए गुरलांग नाले तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर से प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणेश की पूजा की जा रही थी। शुक्रवार 25 सितंबर को धार्मिक परंपरा के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में खुशी के साथ भावुकता भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति बप्पा के आगमन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed