{"_id":"6a875bc65b0880583401f0bd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-139518-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्कूल के पास नाली पर टूटा जंगला, हादसे का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्कूल के पास नाली पर टूटा जंगला, हादसे का बढ़ा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कस्बे में वार्ड नंबर तीन में स्थित भारती विद्या मंदिर हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे नाली के ऊपर लगा लोहे का जंगला पिछले कई दिनों से टूटा पड़ा है। जंगले के टूटे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की ओर से अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय वाहन चालक मनोहर शर्मा तथा वार्डवासी प्रतीक डोगरा ने बताया कि बस अड्डे से चिगली-चोरी मार्ग की ओर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। कई वाहन इसी स्थान से मुड़कर वापस बस अड्डे की ओर जाते हैं। ऐसे में टूटा हुआ जंगला दुर्घटना को न्योता दे रहा है। उनका कहना है कि यदि कोई वाहन चालक संतुलन खो दे या रात के समय किसी का ध्यान न जाए तो वाहन सीधे नाली में गिर सकता है।
स्थानीय वार्डवासियों ने बताया स्कूल के पास होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक भी पैदल गुजरते हैं। जंगले की टूटी हुई स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। वार्डवासियों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि नाली के ऊपर लगे इस टूटे हुए जंगले की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ अभिलाभ महाजन ने बताया कि रामनगर कस्बे में कुल 13 वार्ड हैं। सभी वार्डों में क्षतिग्रस्त जंगलों की मरम्मत करवाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही टूटे और क्षतिग्रस्त जंगलों की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।