{"_id":"6a417db2f6f1ab3cde058d26","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-137611-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चंडी माता मंदिर के वार्षिक मेले के लिए भद्रवाह से आई छड़ी यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चंडी माता मंदिर के वार्षिक मेले के लिए भद्रवाह से आई छड़ी यात्रा रवाना
Mon, 29 Jun 2026 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर।भगवान नरसिंह मंदिर से टोप मंदिर के लिए छड़ी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। बसंतगढ़ के टोप क्षेत्र में स्थित प्राचीन चंडी माता मंदिर में सोमवार को वार्षिक मेले का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए भद्रवाह से आई श्रद्धालुओं की पारंपरिक छड़ी यात्रा रविवार सुबह रामनगर के प्राचीन भगवान नृसिंह मंदिर से शिवगली के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार भद्रवाह से निकली छड़ी यात्रा शनिवार देर शाम रामनगर पहुंची जहां भगवान नृसिंह मंदिर में यात्रियों के ठहरने और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ शिवगली के टोप स्थित चंडी माता मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सोमवार को टोप स्थित चंडी माता मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें बसंतगढ़, डूडू, रामनगर, भद्रवाह और आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु मेले में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।