{"_id":"689b89a3fc49bf6a53059c2b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-126285-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: यात्री चिल्लाते रहे और चालक तेज भगाता रहा बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: यात्री चिल्लाते रहे और चालक तेज भगाता रहा बस
विज्ञापन
रामनगर। पुलिस ने कघोट इलाके में तेज तफ्तार बस को रोककर कब्जे में लिया। यात्री बस मंगलवार सुबह रामनगर से उधमपुर के लिए निकली थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली एक यात्री बस तेज गति से चल रही है और बस में बैठे सभी यात्री चिल्ला रहे हैं।
डीएसपी सुल्तान मिर्जा तुरंत रामनगर से रवाना हुए उन्होंने कघोट इलाके में पुलिस पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को यात्री बस को रोकने के लिए कहा, लेकिन बस नहीं रुकी। इसके बाद पुलिस ने कघोट क्षेत्र से कुछ दूरी पर बस को रोक लिया। बस को जब्त कर रामनगर थाने लाया गया।
डीएसपी सुल्तान मिर्जा ने बताया कि यात्री बस ओवरलोड भी थी। सभी यात्रियों का किराया वापस दिलवाया गया और उन्हें दूसरे वाहनों में भेजा गया। डीएसपी ने रामनगर रूट पर चलने वाले सभी यात्री बसों के चालकों को चेतावनी दी अगर कोई भी चालक यातायात का उल्लंघन करता दिखा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की। कहा कि इससे हादसों पर अंकुश लग सकता है।