{"_id":"688a6184c412cdfa0d0f9033","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-125806-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग में भारी भूस्खलन से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग में भारी भूस्खलन से यातायात ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। पहाड़ी क्षेत्र बसंतगढ़-रामनगर मार्ग के कई जगहों पर भारी मात्रा में भूस्खलन होने पर बुधवार सुबह से शाम तक यातायात बहाल नहीं हो सका। कोई भी यात्री वाहन अपने गंतव्य की ओर नहीं जा पाया।
मंगलवार देर रात से हो रही तेज बारिश के चलते रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग में पड़ते कुलवंता मार्ग से लेकर किया, छतराडी मार्ग के बीस हिस्सों पर भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया था। बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग की ओर से जेसीबी मशीने भेजी थी लेकिन बारिश होने की वजह से मार्ग पर कार्य नहीं किया जा सका।
इसी के साथ गंदटॉप मार्ग से लेकर शिव गली मार्ग में कई जगहों पर पहाड़ से पत्थर गिरने की वजह से पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा।
बता दें, सोमवार देर रात को भी किया इलाके में मार्ग पर बड़े पत्थर गिरने से मंगलवार 6 घंटे तक यातायात बंद रहा। समय रहते लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दोपहर 12 बजे तक बहाल कर दिया था लेकिन दोबारा पत्थर गिरने से बुधवार सुबह से मार्ग बंद हो गया। ज्यादा मात्रा में भूस्खलन होने की वजह से मार्ग को जल्दी खोलने कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कुलवंता से छतराडी मार्ग तक लगभग बीस जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कई जगहों पर मार्ग भी दिखाई नहीं दे रहा है। बारिश अगर रुक जाए तो जेसीबी मशीने लगाकर कार्य किया जा सकता है लेकिन बारिश इतनी ज्यादा हो रही है कि कार्य नहीं किया जा सकता है। बारिश रुक भी जाए तो मार्ग एक दिन में खुलना संभव नहीं है, मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा गिरा है जिसे हटाने के लिए कम से कम तीन दिन का समय लग सकता है।