{"_id":"6b01ef69bafc1365b100f418","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143194-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उधमपुर पहुंचीं आयुक्त सचिव, नागरिक हवाई सेवा की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उधमपुर पहुंचीं आयुक्त सचिव, नागरिक हवाई सेवा की तैयारियों का जायजा लिया
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर को नागरिक हवाई संपर्क से जोड़ने की लंबे समय से चल रही कवायद अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। प्रस्तावित हवाई सेवा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग की प्रभारी आयुक्त सचिव आर एलिस वाज उधमपुर पहुंचीं। उन्होंने वायु सेना स्टेशन क्षेत्र में परियोजना स्थल का निरीक्षण कर हवाई सेवा शुरू करने से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सड़क संपर्क, बुनियादी ढांचे और भूमि अधिग्रहण से संबंधित औपचारिकताओं की जानकारी भी ली गई। दौरे के दौरान उधमपुर वेस्ट के विधायक पवन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।
विधायक पवन गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि उधमपुर में नागरिक हवाई सेवा शुरू करने की दिशा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह लगातार प्रयासरत हैं और उनके निर्देशों के तहत केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन भी परियोजना को आगे बढ़ाने में जुटा है। आयुक्त सचिव का परियोजना स्थल का दौरा इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं, हवाई सेवा की अंतरिम (वैकल्पिक) व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ है।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उधमपुर में हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए उनके निरंतर प्रयास और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र सिंह के लगातार प्रयासों से उधमपुर में हवाई संपर्क स्थापित करने की यह महत्वपूर्ण पहल अब धरातल पर उतरने के करीब पहुंच रही है।
विज्ञापन
हवाई सेवा शुरू होने से न केवल उधमपुर बल्कि रामबन, रियासी, डोडा, किश्तवाड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कटड़ा तीर्थ यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, व्यापार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि हवाई सेवा की शुरुआत उधमपुर के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित होगी। यह केवल हवाई सेवा का शुभारंभ नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र के लिए अवसरों, समृद्धि और प्रगति के नए द्वार खोलने वाला कदम होगा।