Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मुखर्जी बाजार के चुनाव में मदन गोपाल जीते, 53 वोट हासिल कर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के मुखर्जी बाजार में दुकानदारों की ओर से कराए गए चुनाव में मदन गोपाल उर्फ रिंकू ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों वरुण गुप्ता और सतीश बारिया को बड़े अंतर से हराकर बाजार के नए अध्यक्ष का पद हासिल किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में कुल 71 दुकानदारों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतगणना के दौरान मदन गोपाल उर्फ रिंकू को सर्वाधिक 53 वोट मिले जबकि सतीश बारिया को 10 और वरुण गुप्ता को 8 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन


जीत के बाद व्यापार मंडल के सदस्यों और दुकानदारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष मदन गोपाल उर्फ रिंकू का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मुखर्जी बाजार की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने कहा कि मुखर्जी बाजार के दुकानदारों की ओर से चुनाव करवाने की यह सराहनीय पहल है। इससे व्यापार मंडल को और मजबूती मिलेगी तथा बाजार के दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनका समाधान करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल शहर के अन्य बाजारों के दुकानदारों को भी करनी चाहिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को बेहतर तरीके से सामने लाया जा सके।

वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष मदन गोपाल उर्फ रिंकू ने सभी दुकानदारों का आभार जताते हुए विश्वास दिलाया कि वह बाजार की बेहतरी के लिए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजार से जुड़ी सभी समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।


दुकानदारों ने भी विश्वास जताया कि रिंकू के नेतृत्व में बाजार में आपसी तालमेल और एकजुटता मजबूत होगी तथा व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सिंह सलाथिया के अलावा सुनील गुड्डा व अन्य सदस्य और दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed