{"_id":"6b01ef3b5575b0022204f0aa","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143184-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मौंगरी-अज्जल सड़क निर्माण कार्य शुरू, विधायक पवन गुप्ता ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मौंगरी-अज्जल सड़क निर्माण कार्य शुरू, विधायक पवन गुप्ता ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के तहत मौंगरी से अज्जल तक सड़क निर्माण एवं रखरखाव कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना का उद्घाटन विधायक पवन गुप्ता ने किया।
इस सड़क परियोजना की कुल लंबाई 6 किलोमीटर निर्धारित की गई है जबकि इसके लिए 1,455.60 लाख रुपये (करीब 14.56 करोड़ रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लगभग 369 लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित तकनीकी मानकों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी जोर दिया।