फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देवा थापा और जावेद गनी में मुकाबला बराबरी पर रहा

विज्ञापन
jammu kashmir news
भद्रवाह। भद्रवाह में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल का रविवार को भव्य समापन हुआ। देवा थापा और जावेद गनी में मुकाबला बराबरी पर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन हजारों दर्शक दंगल देखने पहुंचे। भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ भूटान और नेपाल से आए पहलवानों ने रोमांचक मुकाबलों में अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। युवा एक्शन कमेटी भद्रवाह की ओर से आयोजित इस दंगल ने पारंपरिक कुश्ती को एक बड़े खेल आयोजन का रूप दिया और पूरे चिनाब घाटी में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन


समापन दिवस पर भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने दंगल के आयोजन के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि पारंपरिक दंगल जैसे आयोजन क्षेत्र की खेल संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को नशे और अन्य हानिकारक गतिविधियों से दूर रखने के लिए सकारात्मक मंच प्रदान करते हैं। दिनभर हुए विभिन्न मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। भारत के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देशों से आए पहलवानों की मौजूदगी ने दंगल को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन


अंतिम मुकाबला दिन का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। देवा थापा और जावेद गनी के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले में दोनों पहलवानों ने ताकत, तकनीक और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद आयोजकों ने दोनों पहलवानों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों को तैनात किया गया था। व्यापक भीड़-प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed