{"_id":"6a5e7fa90cc02b2266097411","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-138368-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया
विज्ञापन
उधमपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 उधमपुर में छात्र परिषद अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य छात्र नेताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भाव का विकास करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या स्वाति बंसल ने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं बल्कि कर्तव्य और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राचार्या, सीसीए प्रभारी एवं सदन अध्यक्षों की तरफ से छात्र पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय कप्तान के रूप में आयुष कुमार मन्हास एवं सृष्टि, उपकप्तान के रूप में अरविंद दक्ष कोहली एवं श्रेया शर्मा तथा खेल कप्तान के रूप में अक्षर बाहु एवं भवानी को दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
सदन कप्तानों में शिवाजी सदन से उदित नारायण एवं सुरभि शर्मा, टैगोर सदन से संजम सिंह एवं अक्षरा देवी, अशोक सदन से रवित एवं शिवेनी तथा रमन सदन से ओजस गुप्ता एवं नैंसी को अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोशनी भगत एवं शमिता ठाकुर ने किया। समारोह के सफल आयोजन में सीसीए प्रभारी मोजीराम मीणा, संजय कुमार (पीजीटी हिन्दी) तथा कला शिक्षिका दीपांजलि खंडेलवाल का विशेष योगदान रहा। सदन प्रभारियों दीपिका शर्मा (शिवाजी), सत्यम दुबे (टैगोर), उदयवीर चौहान (अशोक) एवं संदीप सिंह (रमन) ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंत में सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।