{"_id":"6a5d1b9b509abaa8430efb17","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-138347-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नदियों, नालों, झीलों और झरनों के पास जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नदियों, नालों, झीलों और झरनों के पास जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में लगातार खराब मौसम, भारी वर्षा और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की संभावना को देखते हुए उधमपुर पुलिस ने आम जनता के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
एडवाइजरी के अनुसार नागरिकों से कहा गया है कि वे नदियों, नालों, झीलों और झरनों के पास जाने से बचें तथा मछली पकड़ने, नौकायन, तैराकी और अन्य जल गतिविधियों को तत्काल बंद करें। नदी या जलाशय के किनारे फोटो या सेल्फी लेने के लिए भी न जाएं, क्योंकि नदी के किनारे अचानक धंस सकते हैं।
पुलिस ने सूखे नदी-नालों, जल निकासी मार्गों और ड्रेनेज क्षेत्रों से भी दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि इनमें कुछ ही मिनटों में तेज बहाव वाला पानी भर सकता है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी हालत में जलमग्न सड़कों, पुलों या निचले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नागरिक पुलिस कंट्रोल रूम, उधमपुर के मोबाइल नंबर 9622205553 अथवा लैंडलाइन नंबर 01992-276915 पर संपर्क कर सकते हैं।