{"_id":"6a417d2bd02f93f05306cbcc","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-137633-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में टकराए पांच वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपस में टकराए पांच वाहन
Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मथल में हुई पांच वाहनों की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन: सोश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को नरसू के समरोली-धर्मथल क्षेत्र के पास पांच वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इससे कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दुर्घटना में सभी वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा हालांकि राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक किसी गंभीर जनहानि की पुष्टि नहीं हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रहे वाहन समय पर नहीं रुक सके और एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। इसके बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिर से सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर अचानक ब्रेक लगना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रशासन ने वाहन चालकों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।