{"_id":"688a61107905ce90530dc99d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-125813-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से नाला उफान पर, मनोआ गांव की सड़क हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से नाला उफान पर, मनोआ गांव की सड़क हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। मंगलवार रात से जारी बारिश के कारण चक पंचायत के मनोआ गांव में बरसाती नाले का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ जाने से चक्क-कालटा सड़क की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
स्थानीय निवासी सोनू कुमार, विमल शर्मा, नीरज गुप्ता व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण सड़क के किनारे की सुरक्षा दीवारें टूट कर नाले में गिर गई। सड़क के भी बहने का खतरा पैदा हो गया है। सड़क का कुछ हिस्सा जो नाले के बीच डायवर्जन से होकर गुजरता है वह जलस्तर बढ़ने के कारण अब पानी में समा गया है। इससे वाहनों की आवाजाही को लेकर भी समस्या खड़ी हो रही है और पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। बुधवार को दिनभर लोग नाले के आरपार आवाजाही के लिए परेशान होते रहे। कुछ नाले के किनारों पर बैठकर पानी के उतरने का इंतजार करते नजर आए।
इसकी वजह से विद्यार्थी स्कूल भी नहीं जा पाए, कामकाज के लिए जाने वाले लोग भी अपने काम पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि मनोआ गांव के लिए यह मुख्य मार्ग है और नाले के बीच से होकर गुजरता है। बारिश के बाद हर बार जब भी नाले का जलस्तर बढ़ता है तो लोग गांव से बाहर आवाजाही नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने का भी कोई साधन नहीं है। वहीं, इस बीच नाले के बीच से होकर गुजर रही सड़क को पार करने का प्रयास बड़ हादसे का भी कारण बन सकता है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द समस्या को दूर कर राहत दिलाई जाए।