{"_id":"67db079e4d048d869b0ff958","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-121497-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पटवार एसोसिएशन ने नशे के खिलाफ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पटवार एसोसिएशन ने नशे के खिलाफ निकाली रैली
विज्ञापन
उधमपुर। ऑल जम्मू एंड कश्मीर पटवार एसोसिएशन जम्मू प्रोविंस की तरफ से ''''नशे को न कहें'''' विषय पर एक साइकिल रैली का आयोजन कर अपना स्थापना दिवस मनाया गया। साइकिल एसोसिएशन उधमपुर के सहयोग से आयोजित इस रैली की शुरूआत जखैनी चौक उधमपुर से की गई।
इस अवसर पर जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) सलोनी राय मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को साइकिलिंग, योगा और अन्य खेल गतिविधियों जैसी अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि नशे और अन्य बुरी आदतों से बचा जा सके।
रैली के बाद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए लंच का आयोजन किया गया, जिसमें संदेश दिया गया कि हम सभी हर मुश्किल में उनके साथ हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर प्रेम सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ भारत के लिए खेलों को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में तहसीलदार उधमपुर जय सिंह, नायब तहसीलदार संजीव कुमार, प्रांतीय अध्यक्ष शाम सरूप, प्रांतीय आयोजक विमल शर्मा, तहसील अध्यक्ष सुरिंदर कुमार, पवन गुप्ता, विकास बुच्चा, अंग्रेज सिंह, राजिंदर कुमार, अमन सिंह, कुलदीप गुप्ता, करतार चंद, सुमित शर्मा, राकेश कुमार, विशाल बुच्चा व अन्य उपस्थित थे।