फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए विभाग तैयार

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की 72 घंटो की संभावित काम छोड़ हड़ताल से होने वाली पेयजल सप्लाई की परेशानी को दूर करने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग का कहना है कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग की तरफ से पेयजल सप्लाई को सुचारू रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कुछ हद तक पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है लेकिन फिर भी प्रयास किया जाएगा कि सप्लाई पूरी तरह से सुचारू रखी जाए और अधिक समस्या वाले इलाकों में टैंकर के सहारे समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर जल शक्ति विभाग उधमपुर के एक्सईएन संदीप गुप्ता का कहना है कि अगर हड़ताल होती है तो पेयजल सप्लाई पर इसका अधिक असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। विभाग का पूरा प्रयास है कि अपने स्थायी कर्मचारियों से रोटेशन वाइज तरीके से हर क्षेत्र में पानी की सप्लाई बहाल रखी जाए। लेकिन अगर फिर भी कुछ इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है तो वहां टैंकर के सहारे भी पेयजल सप्लाई कर राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए शहर के भीतर और बाहर पेयजल सप्लाई के लिए टैंकरों को भी तैयार रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थायी बनाने सहित अपनी अन्य लंबित मांगों को लेकर पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर जम्मू कश्मीर में जलशक्ति विभाग के डेली वेजर कर्मचारियों ने वीरवार से 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं इससे पेयजल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल जलशक्ति विभाग उधमपुर ने साफ किया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। हो सकता है कि हड़ताल न हो लेकिन अगर फिर भी यह होती है तो विभाग इससे होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed