फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डीआईजी ने भांबला, कालीधार और सुदीन में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी में यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी। - फोटो : udhampur news
उधमपुर/रियासी/पौनी। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा-2026 के मद्देनजर उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने रियासी जिले में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। अपनी इस यात्रा के दौरान डीआईजी ने सुंगल टनल, कालीधार और भांबला में सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थानों पर समग्र सुरक्षा तैयारियों व जवानों की तैनाती का जायजा लेने के साथ ही सुदीन पौनी क्षेत्र में चलाए जा रहे तलाशी अभियान की भी समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रियासी, थाना प्रभारी पौनी, पुलिस चौकी प्रभारी भंबला सहित पुलिस और सुंदरबनी से आए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने तैनात अधिकारियों व जवानों से बातचीत की और मौजूदा सुरक्षा उपायों, तैनाती योजनाओं, निगरानी प्रणाली व परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने, प्रभावी क्षेत्र प्रभुत्व (एरिया डोमिनेशन) सुनिश्चित करने और किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीआईजी ने सुंदरबनी आश्रम के स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज से भी मुलाकात की और यात्रा के शांतिपूर्ण व व्यवस्थित संचालन के लिए उनका सहयोग और आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांबला में जनसभा में सुनीं समस्याएं
सुरक्षा समीक्षा के बाद भांबला में एक जनसभा आयोजित की गई। इसमें डीआईजी ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस-जनता के बीच निरंतर जुड़ाव, समय पर जानकारी साझा करने और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। डीआईजी ने लोगों को पुलिस की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ निकटतम समन्वय बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed