फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   JAMMU KASHMIR NEWS

Udhampur News: तेजस्विनी योजना के तहत 6 ऋण, मुमकिन योजना के तहत 22 आवेदन मंजूर

विज्ञापन
JAMMU KASHMIR NEWS
उधमपुर। अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंदर सिंह ने डीसी कार्यालय परिसर के सम्मेलन हॉल में उधमपुर में जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति एवं मिशन यूथ की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सहायक निदेशक रोजगार प्रियंका गुप्ता ने मिशन यूथ ढांचे के तहत उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रदान किया। बैठक के दौरान कुल 33 वित्तीय सहायता मामलों को मंजूरी दी गई। जिसमें तेजस्विनी योजना के तहत 6 ऋण आवेदन, मुमकिन योजना के तहत 22 और स्फूर्ति उद्यमिता योजना के तहत 5 शामिल हैं।
विज्ञापन

एडीडीसी ने इन योजनाओं के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाने, उन्हें समाज में अपनी जगह बनाने के अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिक अवसर और उचित सुविधाएं प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों को दोहराया। युवाओं से खुद को शिक्षित करने और अपने सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed