फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष से गूंजा रियासी नगर

विज्ञापन
jammu kashmir news
रियासी। नगर के ओपन एयर थियेटर रामलीला मैदान के साथ ही चौक चबूतरा में स्थित शीतला माता मंदिर में गणेश भगवान की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को सुबह ग्यारह बजे के करीब मुख्य बाजार में स्थित पोस्ट ऑफिस के पास वाहन में लाया गया। यहां से भगवान गणेश के जयघोष लगाते हुए प्रतिमा को मंदिर तक ले जाया गया। मंदिर के पुजारी ने पूजा कर गणेश प्रतिमा को विराजमान किया। वहीं शाम को ओपन एयर थियेटर में भी गणेश प्रतिमा को विराजमान किया गया। मौके पर गणेश उत्सव मंडली के सदस्य उपस्थित रहे। दोनों स्थानों पर गणेश भगवान के विराजमान होने के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरेया के जयघोष से गूंजता रहा। दस दिवसीय गणेश उत्सव में रोजाना सुबह शाम आरती होगी व पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed