{"_id":"68af4ca0f5b28d88c105f7cd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-126779-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रियासी में पस्सियां गिरने से कई सड़क मार्ग हुए प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रियासी में पस्सियां गिरने से कई सड़क मार्ग हुए प्रभावित
विज्ञापन
रियासी। सोमवार देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को बुधवार सुबह राहत मिली। मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक बारिश ने अपना पूरा रौद्र रूप दिखाया व आसमान से जम कर पानी बरसा। इस दौरान कई जगह पस्सियां गिरने से मार्ग बंद रहे।
जिले के सभी इलाकों में मंगलवार रात को मूसलाधार बारिश हुई। बुधवार सुबह दरिया के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखी गई और खतरे के निशान के पास बहता दिखा। वहीं अंजी नदी, अंस नाले के अलावा अन्य कई नालों का पानी उफान पर रहा। दरिया के पास स्थित लोअर तलवाड़ा गांव के लोगों को वहां से दूसरे स्थान पर भेजा गया। पुलिस की तरफ से लोगों को नदी नालों के पास नहीं जाने की अपील की गई।
इसके साथ ही बिना काम के घरों से नहीं निकलने को कहा। बारिश से कटड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग कला मोड़ और ज्योतिपुरम जाने वाले मार्ग माड़ी पहाड़ी से गिरी पस्सी के कारण लगभग दो से तीन घंटे बंद रहा। मशीनरी की सहायता से मलबे को सड़क से हटा कर वाहनों की आवाजाही सुचारू की गई। तहसील भमाग में दरिया का पानी बढ़ने से उस पर बने पैदल चलने वाले पुल को भी नुकसान पहुंचा। कई संपर्क मार्गो को भी नुकसान पहुंचा। पहाड़ से मलबा गिरने से बंद हुए सलाल-अरनास मार्ग को भी बुधवार खोलने का प्रयास जारी रहा।