फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: छात्रू में नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी का हुआ गठन

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। छात्रू के गुरिनाल इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी नरेश सिंह ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
विज्ञापन

एसआईटी में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसएसपी ने टीम को मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा की गर्भपात के बाद तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। आरोप है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसके गर्भवती होने पर गर्भपात कराया गया।
विज्ञापन

इस मामले में यह भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी संवेदनशील घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों अथवा पुलिस को समय पर क्यों नहीं दी गई। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में रोष और चिंता का माहौल है। विभिन्न वर्गों के लोगों ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी अब घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी और मामले की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी। पुलिस के अनुसार, जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed