फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में नवरात्र महोत्सव के दौरान डुग्गर संस्कृति से रूबरू होंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रों को लेकर डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने शुक्रवार को बैठक की। श्राइन बोर्ड के सभागार में आयोजित बैठक में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में नवरात्र कमेटी के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से रमेश कुमार ने कहा कि नवरात्र के दौरान देश-विदेश से कटड़ा पहुंचने वाले श्रद्धालु धर्मनगरी में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डुग्गर संस्कृति से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवरात्र महोत्सव का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि नवरात्र महोत्सव का आयोजन 11 से 19 अक्तूबर तक किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और पर्यटन विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार ने कहा कि महोत्सव के दौरान कटड़ा के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भव्य शोभायात्रा, माता की कहानी, प्रभात फेरी, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, डिवोशनल गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मल्टीमीडिया प्रदर्शनी, भागवत कथा, विशाल एवं अंतरराष्ट्रीय दंगल, हास्य-व्यंग्य प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, मूक-बधिर बच्चों के विशेष कार्यक्रम प्रमुख हैं। शाम के समय एशिया चौक से मुख्य बाजार तक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। नवरात्र महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से कहा कि महोत्सव शुरू होने से पहले सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएं।
बैठक में कटड़ा शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों की खस्ता हालत, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कटड़ा में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। बिजली विभाग को निर्देश दिया कि महोत्सव के दौरान 24 घंटे बिजली उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने पर भी जोर दिया गया।

इन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम
नवरात्र महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रम योग आश्रम परिसर, हाई सेकेंडरी स्कूल परिसर, मुख्य बस स्टैंड, कटड़ा रेलवे स्टेशन परिसर तथा श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक विकास केंद्र सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में संबंधित कमेटियों के सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए तैयारियों की जानकारी दी। वहीं बैठक में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य, उपायुक्त रियासी अभिषेक कुमार, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा, एसएसपी रियासी मुकुंद तिबरेवाल, ज्वाइंट सीईओ श्राइन बोर्ड सतीश शर्मा, एसएसपी ट्रैफिक, एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी, सीईओ केडीए गोपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नवरात्र महोत्सव कमेटी के सदस्य राकेश वजीर, राजकुमार पादा, सरदारी लाल दुबे, वीरेंद्र केसर, श्याम केसर, अजय शर्मा, रतन शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, नरेश केसर सहित अन्य सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed