{"_id":"6914c9d98dfdeded1c00e4f7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-10-1-jam1004-761637-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामबन के सिलधर बाली से दो किशोरियां लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामबन के सिलधर बाली से दो किशोरियां लापता
विज्ञापन
रामबन। जिले के सिलधर बाली गांव की दो किशोरियां मंगलवार से लापता हैं। दोनों स्कूल के लिए घर से निकली थीं और नहीं लौटीं।
पुलिस के अनुसार सिलधर बाली निवासी बीर सिंह ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कहा कि उनकी 15 वर्षीय बेटी इटका देवी अपनी सहेली अंजलि देवी (15) के साथ 11 नवंबर, 2025 को रोल नंबर स्लिप लेने स्कूल गई थीं। उसके बाद दोनों घर नहीं लौटीं।
परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों में लड़कियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संबंधित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।