फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Invoices deducted for people reaching the market without masks

बिना मास्क के बाजार पहुंचने वाले लोगों के काटे गए चालान

विज्ञापन
Invoices deducted for people reaching the market without masks
उधमपुर। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस की तरफ से बुधवार को शहर के अंदर बिना मास्क के बाजार पहुंचने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने राह चलते और यात्री वाहनों में सवार लोगों को बिना मास्क पहने पकड़ा और चालान काट कर कार्रवाई की। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा मास्क न पहनने पर इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी तो नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोई लापरवाही करने को तैयार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से बाजार में लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और काफी संख्या में लोग बिना मास्क के बाजार पहुंच रहे हैं। यात्री वाहनों में भी लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने इसको लेकर सख्ती करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाका लगाया और बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे। दोपहर तक चली इस कार्रवाई में करीब 50 लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने यात्री वाहनों को रोक कर भी जांच की और जो भी यात्री बिना मास्क के नजर आया उसको नीचे उतार कर चालान काटा गया। लोगों को समझाया गया कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और यह सभी के लिए चिंता की बात है। सभी को जागरूक रहना होगा। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनना होगा। मास्क पहन कर अपने साथ हम दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed