{"_id":"60ef2b408ebc3e24fe5b58ea","slug":"instructions-for-accelerating-the-pace-of-development-works-udhampur-news-jmu239456679","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश
विज्ञापन
किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने बुधवार को पाडर उपमंडल के दूरदराज इलाकों का दौरा कर जारी विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने गलहार-संसारी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने उन्हें 62 किमी से 71.425 किमी तक सड़क के निर्माण में आ रही विभिन्न बाधाओं से अवगत करवाया। डीसी ने डीएफओ और ग्रेफ के कमांडिंग अफसर को वन मंजूरी से संबंधित बाधाओं को तत्काल हल करने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा है। बताया कि यह सड़क सुरक्षा और वाणिज्यिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है।
बाद में उन्होंने गुलाबगढ़ में टीआरसी भवन का दौरा कर आंतरिक कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम पाडर को आगामी मचैल यात्रा के दौरान पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए इसे कार्यात्मक बनाने के लिए काम की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन 50 बिस्तर वाले एसडीएच अठोली के लिए संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को काम की गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्माण की गति तेज करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान लोगों के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।