{"_id":"2bf5103c3a6b26b37864a660b63d8355","slug":"initiatives-to-stop-power-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोकने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोकने की कवायद
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग शहर में बिजली चोरी से निपटने की कवायद में जुटा हुआ है। विभाग द्वारा निजी कंपनी ईरकान को शहर में नए सिरे से बिजली के कनेक्शन देने का ठेका दिया गया है।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा बिजली का सही लोड दर्ज करने के लिए बेहतर संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर में बढ़ती बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली विभाग द्वारा इरकान को नए सिरे से बिजली के कनेक्शन लगाने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
इरकान लोगों के घरों अधिक लोड को ध्यान में रखकर खंभों पर एमसीबी लगाकर बिजली मुहैया करवाएगी। पीडीडी विभाग के अधिकारी अनिल हीरा ने बताया कि इरकान द्वारा पिट्टनबड क्षेत्र में लोगों के घरों में काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी एक खंबे से चार घरों को कनेक्शन देगी। हर घर में बिजली विभाग को बताए गए लोड के मुताबिक ही मिलेगी। यदि कोई अपने घर का बिजली लोड कम बताता है तो लोड बढ़ने पर केवल उसी घर की बिजली गुल हो जाएगी।
बिजली को फिर से सुचारु कराने के लिए विभाग के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अधिकारी ने बताया कि इस तरह से शहर में होने वाली बिजली चोरी को आसानी से रोका जा सकेगा। ग्राहकों को सर्विस लाइन के लिए केबल खुद ही खरीदनी पड़ेगी।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि आगामी दिनों में बिजली कार्यालय में आकर अपने सही लोड की जानकारी विभाग को दें ताकि भविष्य में किसी भी दिक्कत से बचा जा सके।