फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   inflation news

Udhampur News: फरवरी में ही महंगा तड़का... नींबू और मिर्ची को ही लग गई महंगाई की बुरी नजर, अदरक-लहुसन ने भी निचोड़ी जेब

विज्ञापन
inflation news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। फरवरी में ही सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। बुरी नजर से बचाने वाले नींबू और मिर्ची को ही महंगाई की नजर लग गई। दो दिन पहले तक नींबू 20 से 25 रुपये प्रति पाव मिल रहा था जो अब 50 रुपये प्रति पाव पहुंच गया। प्रति किलो कीमत 200 रुपये दर्ज की जा रही है। हरी मिर्च तो सब्जी के साथ मुफ्त में मिल जाती थी और 80 रुपये किलो तक बिक रही थी जो 200 रुपये प्रति किलो के भाव के साथ और तीखी हो गई है।
अदरक और लहसुन भी जेब को निचोड़ रहे हैं। कीमतों में अचानक भारी उछाल से आमजन की रोजमर्रा की रसोई पर सीधा असर पड़ा है। आमतौर पर सब्जियों की कीमतें गर्मियों के मौसम में बढ़ती हैं लेकिन इस बार पहले ही बाजार में महंगाई का तड़का लग गया है।
विज्ञापन

अदरक की कीमत में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जो 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कम से कम डेढ़ महीने पहले ही दाम में तेजी देखी जा रही है। पंजाबी लहसुन 120 की जगह 200 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम आवक और मौसम में बदलाव है कारण
रेखा देवी, नीशा शर्मा, राकेश कुमार व अन्य लोगों का कहना है कि महंगाई पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है। अब गर्मी शुरू होने से पहले ही बाजारों में बजट हिल गया है। सब्जियों की कीमतें गर्मियों में बढ़ती हैं, लेकिन इस बार गर्मी शुरू होने से पहले ही दाम में अचानक बढ़त से रोजमर्रा की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदार यशपाल के अनुसार कीमतों में वृद्धि का कारण कम आवक और मौसम में बदलाव है। लहसुन की बुआई सितंबर से अक्तूबर में होती थी, इस बार बारिश कम होने के कारण नवंबर से दिसंबर में हुई है। इससे बाजार में सप्लाई कम हो गई है और दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed