फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   In Ward 12, there is a danger on the shops due to landslide

वार्ड 12 में भूस्खलन से दुकानों पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
In Ward 12, there is a danger on the shops due to landslide
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 12 में नाले का एक हिस्सा भूस्खलन का शिकार हो गया। इससे कुछ दुकानों के गिरने की संभावना बन गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर परिषद चेयरमैन डा. जोगेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द इसकी मरम्मत करवा कर राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इससे नुकसान भी हो रहा है। पहले जहां ग्रामीण इलाकों में नुकसान हो रहा था तो अब शहर में भी नुकसान की सूचना मिलने लगी है। जानकारी अनुसार रविवार को बारिश के दौरान वार्ड नंबर 12 में नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके ऊपर की तरफ दुकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बन गया है। लोगों ने इसकी सूचना डा. जोगेश्वर गुप्ता को दी। सोमवार को उन्होंने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा की नाले के मरम्मत के लिए पहले से ही प्रयास चल रहा है। इनके मरम्मत के लिए फंड का इंतजाम कर दिया है। मौसम में सुधार होने के बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed