फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   In ten years the number of devotees grew twelve-fold

बारह साल में दस गुनी हुई भक्तों की संख्या

Mon, 27 Feb 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी Updated Mon, 27 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
In ten years the number of devotees grew twelve-fold
शिवखोड़ी धाम की पवित्र गुफा। - फोटो : अमर उजाला

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बाद जिले के दूसरे सबसे बड़े धार्मिक स्थल शिवखोड़ी धाम में बीते बारह साल में यहां आने वाली श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा दस गुना ज्यादा हो गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर पचास हजार ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन


बीते वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 लाख 52 हजार 793 श्रद्धालु आए थे। जबकि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर यात्रा दो लाख से आंकड़ा पार कर गई। कुल 2 लाख 3 हजार 105 श्रद्धालु यहां महादेव के प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए। गौर रहे कि वर्ष 2004 के पूरे में शिवखोड़ी में कुल 2 लाख 39 हजार श्रद्धालु आए थे। जबकि वर्ष 2012 में 19 लाख 42 हजार भक्तों ने यहां गुफा में विराजमान शिवलिंग के दर्शन किए थे। इस तरह इस वर्ष यहां आने वाले भक्तों का आंकड़ा 20 लाख पार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आरती के लाइव प्रसारण से बढ़ेंगे श्रद्धालु
महाशिवरात्रि पर गुफा में होने वाली आरती का भी सीधा प्रसारण शुरू किया गया है। इससे यहां आने वाले भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दुनिया भर के लोग जब भव्य आरती देखेंगे तो बहुत से लोग यहां आना भी चाहेंगे। इसका लाभ आने वाले दिनाें में अवश्य मिलेगा। बता दें कि एमएच-1 चैनल पर बाबा की आरती का सीधा प्रसारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed