{"_id":"678c1c967f4a3ff90a01e170","slug":"in-jakhaini-a-young-man-committed-suicide-by-slitting-his-throat-with-a-cutter-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-119422-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जखैनी में युवक ने कटर से गला रेतकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जखैनी में युवक ने कटर से गला रेतकर दी जान
Sun, 19 Jan 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड नंबर एक के जखैनी इलाके में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आयरन कटर से अपना गला रेत कर कर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह पंहुचाया।
मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय राहुल शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी वार्ड एक जखैनी उधमपुर के रूप में हुई है। शनिवार देर शाम तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राहुल शर्मा वाहन डिपो सप्लाई मोड़ में कार्यरत था। शनिवार शाम को साढ़े चार बजे के करीब उसने अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर कटर से गला रेत लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने जब कमरा खोला तो वह खून से लथपथ पड़ा था।