{"_id":"6987a295675436d02801e576","slug":"illegal-felling-udhampur-news-c-202-1-udh1009-132387-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रातों-रात नर्सरी से काट लिए सफेदे के 50 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रातों-रात नर्सरी से काट लिए सफेदे के 50 पेड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। डडोआ पंचायत के वार्ड नंबर नौ में नर्सरी से रातों-रात सफेदे के करीब 50 पेड़ काट लिए गए। इससे लोगों में रोष बढ़ गया। उन्होंने पेड़ों की अवैध कटाई का विरोध करते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
शनिवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार मुख्तयार अहमद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन से अवैध तरीके से पेड़ काटे गए हैं। इसकी विस्तारपूर्वक रिपोर्ट तैयार कर ली है जो तहसीलदार साहिल रंधावा को सौंपी जाएगी। इसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं अवैध कटाई से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ गया है। उनका आरोप है कि रविवार रात्रि में सफेदे के करीब पचास पेड़ काटे गए।
पूर्व सरपंच सुषमा देवी ने कहा कि कई साल से यहां पेड़ लगे थे। पेड़ की अवैध कटाई चिंताजनक है इसलिए प्रशासन को जांच कर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पूर्व पंच राकेश कुमार व गीता देवी का कहना है कि जब कोई अपनी जमीन से पेड़ काटता है तो तुरंत अधिकारी पहुंच जाते हैं और कार्रवाई की जाती है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई बिना मिलीभगत के नहीं हो सकती।
विज्ञापन
हाल ही में कोठियां के जंगल से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया था। लोग लकड़ी तस्करों के साथ अधिकारियों की मिलीभगत होने का आरोप लगा रहे थे। हालांकि वन विभाग ने खैर के पेड़ों को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी।