{"_id":"68893029a79c884118036f91","slug":"hiritik-won-silver-medal-katra-news-c-309-1-sjam1002-102182-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जर्मनी में रजत पदक जीतकर कटड़ा पहुंचे हिृतिक का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जर्मनी में रजत पदक जीतकर कटड़ा पहुंचे हिृतिक का भव्य स्वागत
विज्ञापन
कटड़ा पहुंचे हिृतिक का स्वागत करते कोच व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जर्मनी में हाल ही में हुई एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले कटड़ा के गांव सेरली निवासी और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तीरंदाजी अकादमी के होनहार खिलाड़ी हिृतिक शर्मा का मंगलवार को कटड़ा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य कोच कुलदीप वेदवान व कोच अभिलाषा चौधरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी आर्चरी अकादमी के तीरंदाज शुभम शर्मा, पंकज, संघर्ष, देव सिंह, सानिध्य, अमित ठाकुर, विनोद, मृदुल, विनिता, संध्या, अंजलि, पूनम, वसुधरा, और श्री ओम गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों ने हिृतिक शर्मा को फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
हिृ़तिक के सम्मान में विजय रैली निकाली गई जो कटड़ा के डाक बंगले से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस अड्डे पर पहुंचकर संपन्न हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्प वर्षा और भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कोच ने कहा कि हिृतिक की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, परिवार के सहयोग और अकादमी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। हम गर्वित हैं कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तीरंदाजी अकादमी से एक और सितारा देश के लिए चमका है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि का श्रेय श्राइन बोर्ड प्रशासन, विशेष रूप से सीईओ व विशेषकर कोच अभिलाषा चौधरी और हिृतिक के पिता पुरुषोत्तम शर्मा को जाता है जिनके निरंतर सहयोग और समर्पण से यह संभव हो पाया।