{"_id":"600c6bcb8ebc3e31f54c8a0e","slug":"highway-closed-due-to-snowfall-and-ribs-udhampur-news-jmu227601157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी और पस्सियां गिरने से हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी और पस्सियां गिरने से हाईवे बंद
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। उधमपुर व रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक दिया गया है। शाम तक मौसम के खराब रहने के कारण राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी है। मौसम में सुधार होने के बाद रविवार को राजमार्ग के खुलने की उम्मीद जगी है। वहीं, उधमपुर में ट्रकों को दूसरे दिन भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली, जिस कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम का मिजाज सुबह ही बदल गया था। जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी शुरू होने पर सुबह के समय उधमपुर से घाटी जाने वाले छोटे वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। केवल बड़े वाहनों को ही घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। इसके बाद उधमपुर से भी घाटी की तरफ जाने वाले सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। राजमार्ग बंद होने पर रामबन में भी सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
उधमपुर में ट्रकों को शुक्रवार सुबह से रोक कर रखा गया है। राजमार्ग की मरम्मत के कार्य के चलते शुक्रवार को इन ट्रकों को रोक दिया गया था। चालकों का उम्मीद थी कि शनिवार को सबको घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन राजमार्ग बंद होने के बाद इनको दूसरे दिन भी आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। चालकों का कहना है कि अब उनको रविवार को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अगर रविवार को मौसम में सुधार होने पर राजमार्ग खुलता है तो पहले बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया और उसके बाद ही उनको आगे जाने की अनुमति मिलेगी। जखैनी इलाके में लगाए गए नाके पर पटनीटाप, किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को जांच के बाद ही रवाना किया जा रहा था। वाहनों के चालकों से पहले रूट के बारे में जानकारी हासिल की जा रही थी और उसके बाद ही सबको आगे जाने की अनुमति मिल रही थी।