फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Heavy cold

दोपहर तक कोहरे व धुंध में लिपटा रहा शहर,

विज्ञापन
Heavy cold
उधमपुर: शहर में धुंध के दृश्य. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रविवार की तरह सोमवार को भी दिन भर घने बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस बीच सुबह से लेकर दोपहर तक छाए रहे कोहरे व धुंध की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे तक घने बादलों के बीच कोहरा और धुंध भी छाई रही। इसके बाद धुंध का असर कम होने के बाद भी दिन भर घने बादल छाए रहे। जिससे ठंड का असर काफी बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि जनवरी के शुरूआती सप्ताह में जिले के मैदानी इलाकों में हुई लगातार बारिश के साथ ही उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई थी। इससे ठंड का असर भी काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन

इसके बाद मौसम सुधार आने पर बीते सोमवार से हल्के बादलों के बीच निकल रही धूप से लोगों को दिन के समय सर्दी से राहत मिल रही थी। वहीं, अब बीते दो दिन से दिन भर घने बादल छाए रहने के साथ ही सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक कोहरे व धुंध की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। विशेष तौर पर उधमपुर के निचले इलाकों में घने कोहरे व धुंध की चादर छाए रहने से दृश्यता का स्तर भी काफी कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी इससे काफी परेशानी उठानी पड़ी। कोहरा छंटने तक उन्हें वाहनों की लाइटें जलाकर गुजरना पड़ा। नदी के किनारों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी घने कोहरे के कारण लोगों को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दिनभर घने बादल छाए रहने से शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ा। सोमवार को दिन का अधिकतम तामपान 11.8 तथा न्यूनतम तामपान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधमपुर: शहर में धुंध के दृश्य.

उधमपुर: शहर में धुंध के दृश्य.- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग.

उधमपुर: ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लेते लोग.- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed