फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health

मौसम का मिजाज बदलने पर जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
health
जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। दोपहर तक कोहरा छाया रहता है और फिर धूप निकलने पर ठंड से राहत मिल रही है। रात के समय हड्डियों को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज होने वाली ओपीडी में बहुत ज्यादा मामले, हाथ पांव का सुन्न पड़ना, खांसी व बुखार के सामने आ रहे हैं और इसका एक बड़ा कारण मौसम में बदलाव है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की ठंड में दिल का दौड़ा पड़ने की बहुत ज्यादा संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग के कुछ जिले पूरी तरह से कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण जनजीवन तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही इसका असर सेहत पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 1200 ओपीडी होती है और मौजूदा समय में करीब 30 प्रतिशत मरीज खांसी, बुखार, हाथ पैर का सुन्न पड़ने के हैं। कई तरह की इंफेक्शन के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण मौसम में बदलाव है। बीमार लोगों में ज्यादातर बच्चे व बुजुर्ग हैं। डाक्टरों के अनुसार इस मौसम में हाइपोथरमिया के भी मामले बढ़ते हैं। इसके अलावा दिल का दौरा पड़ने की भी ज्यादा संभावना हो जाती है। ठंड में रक्त वाहिनियां सिकुड़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जरूरत अनुसार खून की आपूर्ति बनाए रखने के लिए दिल को कई गुना अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और इससे दिल का दौरा पड़ने की ज्यादा संभावना बन जाती है।
विज्ञापन

----
ठंड से बचने के लिए गर्म चाय का सेवन करने के साथ गर्म पानी का सेवन करें। घर से ज्यादा बाहर न निकले। अगर सेहत खराब हो रही है तो तुरंत अस्पताल पहुंच कर जांच करवाएं। ठंड में सावधानी रख कर ही बीमारियों से बचा जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से ठंड से बीमार मरीजों की संख्या में भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय रैना, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेडेंट, जिला अस्पताल
----
डॉक्टरों के अनुसार ठंड से बचने के उपाय
1. ठंड में जब बाहर निकले तो मुंह व सिर को अच्छी तरह से ढक लें।
2. सुबह उठते ही एकदम बाहर खुली हवा में न जाएं।
3. शरीर का तापमान मौसम के मुताबिक गर्म रखें।
4. दो पहिया वाहन चलाते समय टोपी और हाथों में दस्तानें और पांव में जुराबें जरूर डालें।
5. सुबह के समय कोहरे के बीच सैर करने को घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed