{"_id":"67a12958a55bd3bdcf085ba1","slug":"health-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119997-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, जीएमसी में यूनिट ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, जीएमसी में यूनिट ही नहीं
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कैंसर मरीजों की संख्या दिन व दिन बढ़ती जा रही है लेकिन दो साल पहले बनाए गए एसोसिएटेड जीएमसी अस्पताल में कैंसर यूनिट ही नहीं है। इससे ज्यादातर मरीज जम्मू जीएमसी पर ही निर्भर हैं।
जिले में मौजूदा समय में 143 कैंसर के मरीज हैं। इनमें से 37 मरीजों की कीमोथैरेपी अस्पताल में बनाए गए नॉन कम्युनल डिजीज सेंटर के माध्यम से की जा रही है। हालांकि सरकार की ओर से कैंसर मरीजों को दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं लेकिन अस्पताल में कोई कैंसर का डाॅक्टर ही नहीं है और न ही कोई यूनिट बनाई गई है। इसके चलते कैंसर मरीज ज्यादातर जीएमसी जम्मू पर ही निर्भर हैं। जिले में ज्यादातर मामले फेफड़ों का कैंसर, आंतों का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर, ब्रेन ट्यूमर, सर्वाइकल कैंसर और ब्लड कैंसर के मरीज हैं। महिलाएं गर्भाशय कैंसर व ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं, जबकि पुरुषों में सिगरेट, शराब व तंबाकू का सेवन करने वालों में ज्यादातर फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित मरीज हैं।
जिले में 2019 से लेकर 2025 तक कैंसर मरीजों की संख्या
जिले में 2019 से लेकर 2025 जनवरी तक आए कैंसर मरीजों में दो प्रकार के कैंसर के मरीज ज्यादा हैं। इनमें पुरुष फेफड़ों के कैंसर व महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, मौजूदा समय में जिले में 143 कैंसर से पीड़ित मरीज हैंं।
विज्ञापन
जिले में विभिन्न प्रकार के कैंसर मरीजों की संख्या यह है
फेफड़ों का कैंसर 18
ब्लड कैंसर - 13
सर्वाइकल कैंसर - 9
प्रोस्टेट कैंसर - 2
महिलाओं में बच्चादानी व आंतों का कैंसर- 20
ब्रेस्ट कैंसर - 19
ओरल कैंसर - 19
ब्रेन कैंसर - 3
अन्य कैंसर पीड़ित - 37
इस आयु के मरीज आ रहे हैं ज्यादा
ज्यादातर पुरुषों में शराब, सिगरेट व तंबाकू का सेवन करने से कैंसर होता है। उनकी आयु भी 60 से 80 के करीब है, जबकि जो महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित हैं, उनमें 40 से 62 की आयु है।
विश्व कैंसर दिवस पर हर साल अस्पताल में होते हैं कार्यक्रम
हर साल विश्व कैंसर दिवस पर अस्पताल में लोगों को कैंसर की बीमारी से बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके चलते कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों की ओर से रैली निकालकर लोगों को कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक किया जाता है।
नॉन कम्युनल डिजीज सेंटर की इंचार्ज किरणलता ने बताया कि जिले में कैंसर मरीजों की संख्या 143 के करीब है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई कैंसर यूनिट नहीं है और न ही डाॅक्टर है। अस्पताल में कैंसर से पीड़ित मरीजों को कीमोथैरेपी देने के लिए सेंटर बनाया गया है। इसमें 37 मरीजों की कीमोथैरेपी चल रही है।