फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   health news

Udhampur News: दिन में गर्म, सुबह-शाम सर्द मौसम दे रहा बच्चों को तकलीफ

विज्ञापन
health news
उधमपुर। आए दिन हो रहे मौसम में बदलाव के चलते सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। इससे मौजूदा समय में बच्चों सहित कई लोग सर्दी, जुकाम और गले के दर्द से पीड़ित हैं। जीएमसी में रोजाना ओपीडी में भी ज्यादातर वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, व गले में खराश को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिस तरह से सुबह शाम मौसम में बदलाव आया है, उससे छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। रोजाना अस्पताल में करीब 150 की ओपीडी होती है। इनमें से 100 से अधिक मामले बुखार, खांसी, जुकाम के आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। इनमें जो ज्यादा बीमार हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। बाकी को दवाइयां देकर घर भेज दिया जाता है। अस्पताल में बुखार, खांसी, जुकाम के 10 के करीब बच्चे भर्ती हैं। इससे पहले करीब 100 की ओपीडी होती थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिन में कड़कती धूप के चलते गर्मी का अहसास होने के कारण लोग सुबह लगाए गए गर्म कपड़ों को खोल देते हैं। इसके चलते शाम होते होते मौसम में अचानक से तबदीली आने से ठंड बढ़ जाती है। इससे लोग बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा बीमार हुए बच्चों को अभिभावक न भेजें स्कूल
मौसम के बदलने से जहां बच्चे बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं, उसके चलते डाॅक्टर बच्चों के अभिभावकों को यही सलाह दे रहे हैं कि अगर बच्चा खांसी व जुकाम के साथ-साथ बुखार से पीड़ित है तो उसे स्कूल न भेजें ताकि किसी दूसरे बच्चे में इंफेक्शन होने से वह बीमार न पड़ जाए। घर पर रखकर ही उनका ख्याल रखें।
डेंगू के भी लगातार बढ़ रहे मामले
मौजूदा समय में जहां एक तरफ सर्दी, जुकाम से लोग पीड़ित हैं, वहीं डेंगू ने भी अपना कहर बरपाया हुआ है। इसके चलते लोगों को अब डेंगू के साथ-साथ बदलते मौसम में अपने आपको सावधानियां बरत कर बीमारियों से बचाने की जरूरत है।

ये बरतनी होंगी सावधानियां
1. फूल बाजू के कपड़े पहनें
2. पानी को उबाल कर पीएं
3. स्वच्छता का खास ध्यान रखें
5. घरों में मच्छर मारने वाली दवा छिड़कें
इस संदर्भ में बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. दीपक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग सर्दी जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। इसके अलावा लोग डेंगू से भी बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी लोगों व बच्चों के अभिभावकों को सावधानियां बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed