फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Guruparab

गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
Guruparab
उधमपुर। मानव उत्थान सेवा समिति उधमपुर ने गुरु नानक देव जयंती के उपलक्ष्य में वार्ड 14 में भव्य सत्संग आयोजित किया। इसमें रामनगर के डीडीसी मूल राज भगत, बसंतगढ़ की बीडीसी सदस्य अशरी देवी, पार्षद नेहा वर्मा, सरपंच शांति देवी मुख्य रूप से शामिल हुईं।
विज्ञापन

सत्संग की शुरूआत करते हुए मां राजराजेश्वरी आश्रम की प्रभारी एवं सद्गुरु देव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा समता बाई ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का अवतरण मानवमात्र के कल्याणार्थ और मानवता की भलाई के लिए ही होता है। गुरु नानक देव जी ऐसे समय में प्रकट हुए जब समाज अज्ञानता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। तब बाहरी कर्मकांड को ही सब कुछ समझा जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने मानव को प्राणी मात्र में समाए घट-घट वासी परमब्रह्म परमात्मा का व्यवहारिक ज्ञान देकर भक्ति का सीधा और सरल मार्ग बताया। विभिन्न विचारधाराओं में फंसे समाज को नाम-शब्द और एक नूर का बोध करा एकता के सूत्र में पिरोया। उन्होंने समझाया कि ‘अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब वंदे, एक नूर ते सब जग उपजया, को भले को मंदे’। अर्थात हम सब के अंदर प्राण रूपी धागा एक ही है। उसको जानने से ही सामाजिक एकता संभव है। इस अवसर पर महात्मा अनुरोध बाई और जिला विकास परिषद सदस्य मूल राज ने भी अपने विचारों से श्रोताओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed