{"_id":"6197f04b8d0af574bb4ed2d0","slug":"guruparab-udhampur-news-jmu248203467","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
उधमपुर में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम व मौजूद संगत
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। श्री गुरु नानक देव जी का 552वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले के सैकड़ों सिख संगत व शहरवासियों ने गुरुद्वारा में माथा टेक परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की।
जिले में सुबह करीब पांच बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जोकि, शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस गुरुद्वारे में संपन्न हुई। इसके बाद आठ बजे अखंड पाठ का भोग डाला गया। सुबह 10 बजे कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ, जिसमें लुधियाना से विशेष रूप से रागी जत्थों को बुलाया गया था। रागी जत्था सुरेंद्र सिंह जी सहज ने गुरुवाणी कीर्तन के जरिए गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया।
एसडीपीसी अमृतसर से आए प्रचारक भाई साहिब मलकीत सिंह ने गुरुवाणी पर विचार रखे। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी मानवता की भलाई के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। उन्होंने सभी को सत्य व शांति का ही संदेश दिया। उन्होंने सभी को मानवता की राह दिखाई। दोपहर तक गुरुद्वारा में संगत व शहरवासियों का माथा टेकने के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अंत में गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतविंद्र सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव को लेकर 22 दिन पहले प्रभात फेरियां शुरू की गई थीं। आज अखंड पाठ का भोग डालने के बाद मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। आज के दिन सभी अरदास करते हैं कि महंगाई पर लगाम लगे और गरीब परिवारों को राहत मिले।

उधमपुर में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम व मौजूद संगत- फोटो : UDHAMPUR