{"_id":"67d5e5632c2eb22b7a078eca","slug":"gulal-was-thrown-in-abundance-on-holi-in-devika-nagari-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-121344-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: देविका नगरी में होली पर जमकर उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: देविका नगरी में होली पर जमकर उड़ा गुलाल
Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संघ कार्यालय में होली पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर डाला गुलाल। संवाद
- फोटो : udhampur
- होली मिल्लन समारोह के रूप में निकाली गई शहर में झांकी, युवाओं ने डीजे की धुन पर किया नृत्य
उधमपुर। रंगों का पर्व होली देविकानगरी सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों व युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। पिचकारियों के साथ टोलियों में बच्चों ने दिन भर होली खेली। साथ ही एक दूसरे पर रंग लगाकर खुशी को प्रकट किया।
शहर में होली का मुख्य आकर्षण व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन समारोह के रूप में झांकी निकाली गई। इसमें कलाकारों ने राधा कृष्ण बनकर होली का जश्न मनाया।
होली को लेकर शहर में सुबह से ही बच्चे रंगों में सराबोर होने लगे थे। बाल्टियों और पिचकारियों में रंग भरकर बच्चे छतों से राह चलते लोगों पर रंग फेंक कर मस्ती कर रहे थे और बुरा न मानो होली है कहकर माफी भी मांग रहे थे। दोपहर दो बजे तक होली का जश्न चरम पर बना रहा। गुलाबी, लाल, हरा, पीला व अन्य कई रंगों के गुलाल से लिपटे बदन, भीगे कपड़े पहने बाइक पर सवार होकर जिस मार्ग से युवाओं की टोलियां गुजर रही थीं, वहां का नजारा देखने लायक था।
विज्ञापन
शहर की हर गली व सड़क होली के रंग में रंगी हुई नजर आई। कई लोग एक दूसरे को तिलक लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दे रहे थे। व्यापार मंडल ने होली उत्सव का आयोजन किया था। दोपहर करीब 12 बजे आदर्श काॅलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई। इसमें हजारों शहरवासी शामिल हुए। अलग-अलग वाहनों पर राधा कृष्ण के रूप में झांकियां निकाली गई थी।
इन झांकियों में दिखाया गया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण राधा के साथ होली का पर्व मनाते थे। झांकी के स्वागत को लेकर कई स्थानों पर खाने पीने की वस्तुओं के स्टाल लगाए गए थे। इसके साथ युवाओं की टोलियां एक दूसरे को गुलाल लगाकर और नाचते हुए झांकी के साथ चल रही थीं।
डीजे लगाकर लिया आनंद
होली को लेकर युवाओं की मस्ती देखने लायक थी। पहले सभी टोलियों में सीटियां बजाते हुए शहर में घूमते हुए नजर आए। वहीं, दोपहर को शहर के विभिन्न हिस्सों में डीजे लगाकर घंटों नाचते व गाते हुए नजर आए। युवाओं ने अपने आसपास के इलाकों को भी होली के रंगों में रंग दिया था।
हुड़दंगियों पर थी पुलिस की नजर
होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष प्रबंध कर रखे थे। पुलिस को जहां युवक हुड़दंग करते हुए नजर आए, उसी समय वाहनों को रोक कर चेतावनी दी। जो नहीं माने, उनके चालान काटकर कार्रवाई की गई। संवाद