{"_id":"612e75d48ebc3e5fa21d36a9","slug":"gugga-navami-celebrated-with-gaiety-in-the-district-udhampur-news-jmu2426862121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुग्गा नवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गुग्गा नवमी
विज्ञापन
उधमपुर। जिलेभर में मंगलवार को गुग्गा नवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने देव स्थानों पर जाकर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कशीराह स्थित राजा मंडलीक मंदिर में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं, दोपहर के समय भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर देविकानगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गुग्गा नवमी के पावन अवसर पर पहले लोगों ने देविका सहित कई बावलियों पर पहुंच कर स्नान किया, जिसके बाद पूजा सामग्री लेकर कशीराह व मेन बाजार स्थित राजा मंडलीक के मंदिर में पहुंचे। दिन बढ़ने के साथ ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई। कशीराह के मंदिर में सुबह दस बजे तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग चुकी थी। ज्यादातर लोग परिवार को साथ लेकर ही मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के पुजारी व कमेटी की ओर से कोविड एसओपी का पूरा ध्यान रखा गया।
मंदिर पहुंचे सोहन लाल और विजय कुमार ने बताया कि गोगा नवमी के दिन मंदिर में पूजा करने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि जो भी राजा मंडलीक के मंदिर में पूजा करता है, उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।