{"_id":"62362376572b9a34a531697c","slug":"general-house-udhampur-news-jmu256048488","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूईईडी के कार्यप्रणाली पर आपस में ही भिड़ गए नगर परिषद पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूईईडी के कार्यप्रणाली पर आपस में ही भिड़ गए नगर परिषद पार्षद
विज्ञापन
उधमपुर: मुंसिपल काउंसिल की मीटिंग में भाग लेते काउंसलर.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को पार्षदों की जनरल हाउस बैठक हुई। इसमें यूईईडी के सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्षदों की एक दूसरे से तीखी बहस भी हुई।
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने से बढ़ रही परेशानी को लेकर पार्षदों ने यूईईडी के कार्य की निगरानी के लिए गठित की गई कमेटी से जवाब मांगा। इसी को लेकर बहस शुरू हो गई। बैठक के संपन्न होने पर सभी ने निर्णय लिया कि मई तक शहर की सभी गलियां और जून तक सभी सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है तो नगर परिषद सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे ठेकेदारों पर कार्रवाई करेगी।
जनरल हाउस बैठक का आयोजन नप अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इसमें उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा और सीवरेज पाइप लाइन बिछाने कार्य की निगरानी के लिए बनाई गई कमेटी के इंचार्ज विक्रम सिंह सलाथिया और अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में पार्षदों का कहना था कि सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार बहुत गलत तरीके से काम कर रहे हैं। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि गठित कमेटी के निर्देशों का भी ठेकेदार पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर लंबे समय तक पार्षदों की कमेटी के साथ बहस चलती रही। बाद में निर्णय लिया गया कि मई तक सभी गलियों की मरम्मत और जून तक सभी सड़कों की तारकोल डालने का काम पूरा नहीं होता है तो फिर मजबूरन नगर परिषद को ठेकेदार पर कार्रवाई करनी पड़ेगी। नप अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से लाखों रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भी ठेकेदार की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी पहले की तरह की लचर कार्यप्रणाली के साथ काम किया जा रहा है। इसलिए, अब इनको जून तक सभी सड़कों व गलियों की मरम्मत करने का समय दिया जाएगा। अगर जून तक काम पूरा नहीं हुआ तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।
------
उधमपुर को 2022-23 के लिए मिलेंगे दो करोड़ रुपये
नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले वित्त वर्ष में शहर के 21 वार्ड के विकास के लिए सरकार की तरफ से दो करोड़ रुपये जारी किए गए जाएंगे। बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया गया है कि इस बार इस राशि को सभी 21 वार्ड में बराबर बांटा जाएगा। इस राशि से सभी पार्षद अपने वार्ड में विकास कार्य करेंगे।