{"_id":"570408f24f1c1bd137c81261","slug":"gas-stove-and-cylinder-stolen-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से गैस चूल्हा और सिलेंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से गैस चूल्हा और सिलेंडर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
चोरों ने सेंध लगाकर शक्तिनगर मिडिल स्कूल के गैस चूल्हे और गैस सिलेंडर पर हाथ साफ किया। घटना का पता स्कूल के शिक्षकों को सुबह स्कूल खोलने पर लगा। घटना का पता लगते ही स्कूल के प्रिंसिपल ने चोरी की खबर पुलिस और शिक्षा विभाग को दी।
विज्ञापन
स्कूल की उप प्रिंसिपल सरला देवी ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंची तो उन्होंने और बाकी शिक्षकों ने स्कूल की किचन का ताला टूटा हुआ पाया। किचन में जाकर देखा तो गैस चूल्हा व सिलेंडर गायब हैं। घटना का पता चलते ही इसकी खबर तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर सारे मामले की छानबीन कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, जिस स्कूल में चोरी की घटना हुई वहां चारदीवारी नहीं है। स्कूल के सामने की तरफ तो दीवार है, पर स्कूल के पीछे की तरफ किसी तरह की कोई भी सुरक्षा दीवार नहीं है। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की जमीन को लेकर काफी समय से कोर्ट में केस चल रहा है। इसके चलते दूसरी पक्ष स्कूल के आसपास किसी भी तरह का कोई काम करवाने नहीं देता। अक्सर स्कूल में चारदीवारी नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन