फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Fury on water scarcity

पानी की किल्लत पर रोष

Mon, 06 Jun 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fury on water scarcity
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से परेशान स्याल सल्लन के लोगों ने रविवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्र के सरपंच विकास शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण पहले ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से विभाग की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।

विज्ञापन


लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। इससे गांव से कई किलोमीटर दूर पानी लाने के लिए जाना पड़ रहा है। अगर गलती से पानी आ भी जाता है तो केवल पांच या दस मिनट के लिए आता है। जिस कारण लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। जिस कारण उन्हें मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी पानी की किल्लत को दूर नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्याल के लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed