फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   foundation Day

सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन ने मनाया 82वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
foundation Day
उधमपुर। सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस के अवसर पर 137 बटालियन की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बटालियन कमांडेट मोहम्मद खलिद खान द्वारा कैडेट की सलामी ली गई। साथ ही कैंप में पौधारोपण, मिठाई वितरण कार्यक्रमों के अलावा सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम में अधिकरियों व कर्मिकों को उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा के लिए सेवा मेडल प्रदान किए गए। कमांडेंट खालिद खान ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तत्कालीन शासकों द्वारा नीमच मध्यप्रदेश में 27 जुलाई 1939 को केंद्रीय रिर्जब पुलिस बल की स्थापना की गई थी। उस समय इसका नाम क्राउन रिप्रजेंटिव पुलिस रखा गया था। इसका काम राजवाड़ों, शासकों की रक्षा व राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा करना था।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के बाद भी बल की जरूरत को महसूस करते हुए तत्कालीन ग्रह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा इसे बनाए रखने की जोरदार सिफारिश की थी। इसके बाद इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल रखा गया। इसे भारत वर्ष में आंतरिक सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। इसके उपरांत बल के शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी तेजिंद्र कौर, द्वितीय कमान अधिकारी (परिचालन) बीएस बालियान, उप कमांडेंट उमेश चंद सिंह, चिकित्सा अधिकारी पवनजीत कौर व अन्य अधिकारी व कमचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed